Monday, 15 October 2012


हमारी कहानी

आर्क एंजेल्स.....एक बहुउद्देशीय व्यवसायिक एवं निवेश फर्म है |


जैसा कि सभी कंपनियों एवं संस्थानों कि अपनी एक कहानी होती है वैसे ही आर्च एंजेल्स के स्थापना कि भी एक सुन्दर सी कहानी है........

क्या आपने कभी यह सोचा है कि निवेश का असली अर्थ क्या होता है ?

नहीं, अगर आप ये सोच रहे है किसी भी व्यवसाय में पैसे लगाना या उनके शेयर खरीदना निवेश है तो आप भ्रम में है | निवेश हमारी ज़िन्दगी से जुड़ा एक पहलु है जिसका मतलब प्रतिफल में केवल धन या कोई वस्तु पाना नहीं है 

आप बखूबी समझ सकते है कि आप कुछ रूपये बचाने के लिए आप कितना मेहनत करते है और उसके बाद कितने समझौते करते हैं | आप आज की कुछ खुशियों को बचाकर कल के लिए रखते हैं जिससे की आपका कल सुन्दर हों सके | जैसे, अगर आप अपनी बहुप्रतीक्षित एवं पसंदीदा कलाकार कि फिल्म देखने जा रहे है तो निश्चित ही आपने कुछ दिन पहले अपनी खुशियों के हिस्से से कुछ बचाया होगा अर्थात अगर आप अपनी ख़ुशी के लिए निवेश कर रहे है तो संभव है की पहले आपने इसके लिए कुछ धन बचाए होंगे |  आप सस्ते फ़ोन से काम चला लेते है क्योंकि आने वाले समय में आपको स्मार्ट फ़ोन लेना है | मतलब, आप अपने कल की ख़ुशी को दोगुनी करने के लिए आज की ख़ुशी का कुछ हिस्सा बचा लेते हो | और इन्ही खुशिओं को निवेश करके आप ज्यादा खुशियाँ हासिल  करते हैं तथा, इन्हें ऐसे जगह लगाते है जहाँ इसका उचित उपयोग हों सकता है और बदले में आपके भविष्य कि निधि बरक़रार रहे जिसे आप आगत भविष्य में उपयोग कर सकें | 
                                                                                 हालांकि, निवेश करने के लिए  आप अपनी मस्तीओं को काबू कर के धन एकत्रित करते है तो निश्चित है कि उसके साथ आपका कुछ भावनात्मक लगाव भी हों जाता है और यदि आपके इस धन का उचित जगह निवेश हों जाये तो फिर क्या पूछना किन्तु यदि यह ग़लत जगह लग जाए तो फिर आपको बाद में हाथ ही मलना पड़ता है |  एक कहावत के अनुसार आज का निवेश कल की जमा पूंजी है | अर्थात्, अगर आप आज अपने खुशिओं में से कुछ हिस्सा काटकर धन का निवेश करते ही तो यह निश्चित है की आपका कल सुनहरा होगा और आप अपनी इच्छाओं को और अच्छे से पूरा कर सकते हैं | 
                                          आर्क एंजेल्स समूह भी एक ऐसा ही विविध व्यावसायिक फर्म होने के साथ-साथ निवेश संस्थान है जो आपके सपनों को पंख लगाता हैं | हम केवल अपने लिए ही निवेश नहीं करते बल्कि आपको भरपूर मौके और विकल्प प्रदान करते है की आप अपने सपने को सफल बना सके जैसा की हमारी मान्यता हैं कि हम आपके उम्मीदों को अपनी उम्मीद मान कर उसे पूरा करने का भरसक प्रयास करते हैं | आर्क  एंजेल्स समूह के एंजेल्स (कर्ता) आपको ऐसी मुकाम देते है जहाँ आपके स्वप्न सच होते दिखाई देते हैं | हम आपके सभी हितों का ख्याल रखते हुए आपकी सहायता करते हैं | आर्च एंजेल्स को परिवर्तन का संरक्षक भी कहते हैं | क्यों कि हम सभी परिवर्तनों को रक्षा करते हैं और प्रयास करते है कि आप जिस भी क्षेत्र में निवेश कर रहे हों उसका प्रतिफल आपके हित में आये जो आपके उम्मीद से भी दोगुना हो | अंत में, ऐसा नहीं कि हम बस दुसरों पर ही निर्भर हैं, हम अपनी तरफ से उद्यम कर रहे है कि बदलाव आये | 

हमारा व्यवसायिक फर्म : 

आर्क एंजेल्स विविध व्यवसायिक संस्था है जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं | हम सेवाओं एवं उत्पादों के कई क्षेत्रों में व्यसाय करते हैं | हालांकि, इन क्षेत्रों में और भी कई सारे व्यवसायिक प्रतिष्ठान है लेकिन हमारा अंदाज़ सबसे जुदा है | हम प्रत्येक चीज़ में परिवर्तन के पक्षधर हैं और आज के इस वैश्विक बाज़ार में बदलाव और एक नयी क्रांति लाना चाहते हैं | आज बढती महंगाई के समय में हम बाज़ार में एक ऐसा बयार बहाना चाहते हैं जो समाज और आम उपभोक्ताओं के हित में हो | हमारी वर्तमान एवं निकट भविष्य तक यही योजना है कि हम बस, सेवायें और खुदरा व्यापार पर ही पूरा ध्यान लगायेंगे, हम उत्पादन क्षेत्र में नहीं जायेंगे |

*हमारा आपके साथ समीकरण बनेगा :

  सपने आपके, विकास आपका, परिवर्तन आपमें, व्यवसाय और संसाधन हमारे |

 आर्क एंजेल्स....एक नज़र में  

                 आर्क एंजेल्स एक कंपनी है जो नए उद्यमियो को उनके उद्योग प्रारंभ करने में मदद करती है, बीमार उद्योगों को उनके समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायता करती है और साथ ही साथ खुदरा एवं सेवा क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देती है | 
हम निजी इक्विटी फंड और पूंजीगत सहायता करते है | आर्क एंजेल्स ऐसे इच्छुक लोगों की भी सहायता करता है जो उद्यम करना तो चाहते तो हैं लेकिन बाज़ार और उत्पादन क्षेत्र एवं व्यवसाय से जुडी बारीकिओं से वाक़िफ ना होने के चलते अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पाते अथवा आर्थिक दिक्कतों के कारण उनका व्यापार शुरु  होते-होते रह जाता है | हम वैसे फार्मों के लिए मदद का हाथ हमेशा बढ़ाये रखते हैं जो या तो विषम परिस्थितिओं में घिरे हुए हैं या पूरी तरह से बीमार हों गए हैं | हम निवेशकों, नव-उद्यामिओं और उद्योगपतिओं से कुछ विशेष शर्तों पर टाई-उप (गंठबंधन) भी करते हैं |
                आर्क-एंजेल्स ने व्यवसाय के अलावा अपने सामाजिक उत्तरदायित्यों की पूर्ति के लिए कर्तव्य नाम का विभाग बनाया है जो समाज के हर तबके को एक समान मदद करती है | आर्क-एंजेल्स 'कर्तव्य' नुक्कड़ एवं रंगमंच नाटकों के माध्यम से समाज को कई मुद्दों के प्रति जागरूक करता है, ग़रीब एवं जरूरतमंद लोगों को उचित मदद करता है साथ ही साथ, पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी प्रेरित करता है | कर्तव्य उन लोगों का भी स्वागत करता है जो समाज के लिए कुछ करना चाहते है |
               आर्क-एंजेल्स खुदरा व्यवसाय भी करती है जैसा की हम पहले भी बता चुके  हैं | हम खुदरा व्यवसाय में इसलिए उतरे हैं  की हम इस क्षेत्र में कुछ बदलाव चाहते हैं जैसे उपभोक्ताओं को प्रतिस्पर्धी कीमत पर वस्तुएं उपलब्ध कराना, वस्तु उच्च गुणवत्ता वाली और कम कीमत पर बाज़ार में उतारना जो की ग्राहकों के हित के साथ-साथ परोक्ष रूप से रिटेल स्टोरों के भी हित में हों |    
                                                   
  

हमारे कुछ भविष्य की योजनायें निम्न है :
आर्क एंजेल्स- दी इलेक्ट्रोनिक शॉप.
आर्क  एंजेल्स रेडियो इमोशन.
आर्क एंजेल्स- गुरुकुल .  
















No comments:

Post a Comment